वीरगति को प्राप्त हुए शहीद पुलिसकर्मियों को योग सोशल सोसायटी के सदस्यों ने दी विनम्र श्रधांजलि


संतकबीरनगर:- ( कुरैश अहमद सिद्दीकी ) यूपी के संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक परिसर में शहीद स्मारक द्वार पर कानपुर में हुए पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से शहीद हुए 8 पुलिस कर्मियों की याद में योग सोशल सोसायटी के तत्वाधान में कैंडल जलाकर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी, जिला संचालक दुर्गेश प्रताप जायसवाल, जिला संरक्षक व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद अंसारी, कोषाध्यक्ष जय मंगल पाण्डेय, ब्लॉक संरक्षक सलीम उमर के नेतृत्व में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शहीद जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी। संगठन के जिला संचालक दुर्गेश प्रताप जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपने 8 जवान बेटे को खोया है योग सोशल सोसायटी परिवार इस दुख की घड़ी में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ है पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जिला संरक्षक व सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने कहा कि कानपुर के चौबेपुर में अपराधियों द्वारा फायरिग कर 8 पुलिसकर्मियों को जान से मार देने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। इस मौके पर जय मंगल पांडेय, सलीम उमर, मु. सुलेमान, फौजी अखिलेश पाण्डेय, राम सागर चौधरी, राधेश्याम यादव, प्रवीण यादव, अबूजर चौधरी, गुफरान चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित