वृक्षारोपण करें पर्यावरण बचाएं –पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा
संतकबीरनगर / के के मिश्रा

संतकबीरनगर अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा अध्यक्ष नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद तथा सचिव राजेश प्रकाश मिश्रा तथा सहकारिता विभाग के ए आ र कोआपरेटिव मंगल सिंह द्वारा उनके आवास पर वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण के महत्व पर बल देते हुए पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने कहा कि पर्यावरण वृक्षों पर ही आधारित है आम जनमानस को चाहिए कि अपने खाली जमीनों पर ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्षों का रोपण करें ताकि आने वाले भविष्य में पर्यावरण दूषित होने से बचेगा ही साथ ही साथ उन वृक्षों के फल और कहानियों का उपयोग लोग करेंगे इस अवसर पर सहकारिता विभाग के कर्मचारी ए डी सी ओ रवि श्रीवास्तव जाकिर हुसैन डीसीएफ के कृपाशंकर मणि तथा नगर सहकारी बैंक के कर्मचारी गण मौजूद रहे वृक्षारोपण का कार्यक्रम गैस गोदाम के सामने पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा के मिश्रा के द्वारा गोरखल स्थित आवास के प्रांगण में किया गया।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।