इटावा पुलिस द्वारा 1.22 लाख रुपए लूट की झूठी सूचना देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में एसओजी इटावा एवं थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 04.07.2020 को थाना सिविल लाइन पर एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा 1.22 लाख रुपए लूटने की सूचना दी गई थी लूट की सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा एसओजी प्रभारी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन को निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच पड़ताल शुरू की गई जिसमें घटना चाचा भतीजे के आपसी पैसे के लेनदेन को लेकर पाई गई जो कि शिकायतकर्ता द्वारा अपने चाचा के रुपए हड़प लेने के उद्देश्य से रुपए लूट लेने के संबंध में थाना सिविल लाइन पर दी गई थी
उक्त रुपए हड़प लेने को लूट की झूठी सूचना बताकर पुलिस को गुमराह करने के संबंध में उक्त शिकायत कर्ता के विरुद्ध थाना सिविल लाइन पर मुकदमा अपराध संख्या 271/20 धारा 420 भादवि अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवं अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है
गिरफ्तार अभियुक्त-
अरविंद कुमार पुत्र शिवराम शाक्य निवासी बछेला बछेली थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद
बरामदगी–
50 हजार रुपए नगद
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।