अग्निपीड़ितों को एक माह गुज़र जाने के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद

सेमरियावां ब्लाक के दुधारा का मामला
रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर

संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के गांव दुधारा में एक माह गुज़र जाने के बाद भी घर में गैस रिसाव के अग्निपीड़ितों को सरकारी मदद नहीं मिल सकी है। मामले को लेकर अग्निपीड़ितों ने प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग किये हैं।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव दुधारा निवासी सीताराम, कन्हैया लाल, राजाराम, भोला पुत्रगण गणेश कन्नौजिया एक ही मकान में रहते हैं। 25 मई को दिन में 12.30 बजे गैस सिलेंडर के रिसाव के चलते लगी भीषण आग से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था। आगजनी के कारण सीताराम कन्नौजिया की पुत्री शीला कुमारी की शादी का पूरा सामान नकदी समेत जेवरात जल गया था। हलका लेखपाल राकेश कुमार श्रीवास्तव ने दूसरे दिन पहुंचकर हुए नुकसान का जायजा लिया था। लेकिन एक माह गुज़र जाने के बाद भी प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की सरकारी मदद नहीं मिल सकी। जिससे प्रभावित परिवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के बाद भी संबंधित जिम्मेदार मामले में अनजान बने हुए हैं।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।