विश्वविद्यालय परीक्षा का निर्णय वापस लें!

गोरखपुर :-विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा कराने के निर्णय को छात्रनेताओं घोर आलोचना कर रहे हैं और इस परीक्षा को न कराने की मुहिम छेड़ रखें है! छात्रनेताओं का तर्क है कि इस समय और इस प्रकार से परीक्षा कराये जाने से संक्रमण और फैलेगा साथ ही जो एरिया सील है वहां से कैसे छात्र आयेगें परीक्षा देने! इस समय परीक्षा कराये जाने से संक्रमण का खतरा और परेशानी बढ़ जायेगी! परीक्षा न कराये जाने का एक ज्ञापन शनिवार को शिव शंकर गोड़ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सौपा और कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन मूक दर्शक, मूक बधिर बना हुआ है अगर कोई भी अनहोनी होती है तो पुरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी! इस दौरान छात्रनेता राजीव यादव,सचिन शाही,अनिल दुबे,धमेंद्र प्रधान,प्रशान्त कुमार, विशाल सिंह, राहुल यादव आदि उपस्थित थे।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।