ब्लाक प्रमुख संघ ने अपने अधिकारों को लेकर महामहिम राज्यपाल को नामित डीएम को सौंपा ज्ञापन

संतकबीरनगर ( आलमगीर )
ब्लॉक प्रमुख अब नहीं कर सकेंगे चेक पर हस्ताक्षर, गाइड लाइन में बदलाव…
ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख अब नहीं कर सकेंगे चेक पर हस्ताक्षर गाइड लाइन में बदलाव को लेकर ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राय । मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को सौंपा जिसमें मांगों का जिक्र किया है। साफ कहा गया कि यदि जल्द मांग पूरी न की गयी तो सभी ब्लाक प्रमुख सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।
आपको बता की क्षेत्र और ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और खर्च को लेकर प्रदेश सरकार के पंचायत राज विभाग ने गाइड लाइन में बदलाव कर दिया है।
क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों के लिये राज्य वित्त के साथ ही केंद्रीय वित्त से भी बजट मिलेगा। ग्राम पंचायतों में अभी तक विकास कार्यों पर ग्राम निधि का पैसा खर्च होता था लेकिन अब राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त के साथ ही अंत्येष्ठि स्थल और पंचायत भवन के लिये अलग-अलग खातों में बजट आयेगा।
क्षेत्र पंचायत में कराये गये विकास कार्यों पर खर्च पैसे के भुगतान में अब ब्लॉक प्रमुख का हस्ताक्षर चेक पर नहीं होगा।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा कार्यों की सूची बनाई जाएगी, जिसको चेक करने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी के पास होगी।
ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यो का प्रस्ताव पंचायत सचिव बनायेंगे, जिसे प्रधानों द्वारा चेक किया जाएगा मौके पर हैंसर बाजार के प्रिस अगम सिंह, बघौली के पंचराम गौतम, सांथा के वीरेंद्र कनौजिया सहित अन्य ब्लाक प्रमुख शामिल रहे।
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया
- डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित
- मोबाइल नंबर चालू करने के साथ 30 हजार अदा करे एयरटेल कम्पनी