ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप, उमस भरी गर्मी में जीने को विवश हैं ग्रामीण
रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। विद्युत उपकेन्द्र कुसहरा का ट्रांसफार्मर जल जाने से सैकड़ों गांवों में पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। क्षेत्र के गांवों के लोग ढिबरी युग में जीने को विवश हैं। मामले में जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
कुसहरा स्थित विद्युत उपकेन्द्र में लगा पांच केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण क्षेत्र के गांवों में पिछले 36 घंटे से अंधेरा छा गया है। उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं। लेकिन इसकी सुधि लेने वाला वर्तमान में कोई नहीं है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोग ढिबरी युग में जीने को विवश हैं। क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। 114 गांवों को बेहतर बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्षों पूर्व शासन ने लाखों की लागत से विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना की थी। पहले लो- वोल्टेज तथा अघोषित बिजली कटौती के बाद अब ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद उमस भरी गर्मी तथा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्रवासी मु. परवेज़ अख्तर
, अब्दुर्रहीम, असरार अहमद, शाहिद हुसेन, माशूक अहमद, अब्दुस्सलाम, रशीद अहमद, मौलाना उबैदुर्रहमान, अजहर हुसेन, बृजेश सोनी आदि ने शासन- प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। इस संबंध में पूछे जाने पर जेई कुसहरा अशोक कुमार ने बताया कि कल विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो जायेगा। अभी बिजली आपूर्ति बहाल होने में दो दिन लगेगा।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।