
संतकबीरनगर / नसीम अंसारी
उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने अमरडोभा मे बुनकरो के साथ बैठ कर दिनांक 01 जूलाई 2020 से एक सप्ताह के लिए जनपद सन्तकबीरनगर सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में सरकार द्वारा बुनकरों का फ्लैट रेट योजना को समाप्त किये जाने एवं विद्युत विभाग द्वारा बुनकरों का किया जा रहा शोषण एवं उत्पीड़न के विरोध में बुनकरों के पावरलूम ताला बंदी कर बंद रहेंगे, इस सन्दर्भ मे अधीक्षण अभियन्ता सन्तकबीरनगर से भी मिल कर अपनी मांगों को रखा है जिस पर उन्होंने स्थानीय समस्या को हल करने का भरोसा दिलाया, उत्तर प्रदेश के समस्त बुनकर प्रतिनिधियों से गुज़ारिश है कि पावरलूमों को दिनांक 01 जूलाई 2020 से एक सप्ताह के लिए बंद रखें और एकता का परिचय दें इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य इशहाख अंसारी , जररार अहमद अंसारी ,अबदुसबुर अन्सारी आदि कई दर्जन बुनकर मौजूद रहे।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता