संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी
अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव को दी गयी भावभीनी विदाई


आज दिनॉक 26-06-2020 को अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव का विदाई सम्मान समारोह रिजर्व पुलिस लाइन सन्तकबीरनगर के सभागार में आयोजित किया गया । पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार मे प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र व फूल-माला पहनाकर पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । जनपद सन्तकबीरनगर के पुलिस अधिकारियों द्वारा नम आँखों से अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यो की भूरि –भूरि प्रशंसा की गयी व उनकी सेवाओ के दौरान किये गये सराहनीय कार्यो का स्मरण किया ।
इस विदाई समारोह मे क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आनन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अम्बरीश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल गयादत्त मिश्रा, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा श्रीप्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना महुली प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी थाना बखिरा श्री धर्मेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल करुणाकर पाण्डेय, थानाध्यक्ष बेलहरकला प्रदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा रविन्द्र कुमार,प्रभारी निरीक्षक मीडिया सेल सुरेंद्र कुमार शर्मा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, प्रभारी यातायात संतोष मिश्रा, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण द्वारा फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गयी ।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।