संतकबीरनगर (जितेंद्र चौधरी )
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 397 / 2020 धारा 379 / 411 417 / 419 / 420 से संबंधित वांछित अभियुक्त नाम पता सूरज वर्मा पुत्र रामगोपाल वर्मा निवासी उमरिया थाना धनघटा को 01 अदद चोरी की होण्डा साइन मोटरसाइकिल रजि0न0 यूपी 58 एफ 2482 के साथ गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 23.06.2020 को तहसील धनघटा के पास से वादी की मोटरसाइकिल को चुरा लिया गया था जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना धनघटा पर दिनांक 24.06.2020 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे धनघटा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त अभियुक्त को आज दिनांक 26.06.2020 को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 श्री रजनीश राय, उ0नि0 श्री हरेश तिवारी, उ0नि0 श्री सौरभ मिश्रा, का0 रजत गौड़ ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2548 द्वारा विवाद को कराया गया शान्त – पीआरवी 2548 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 01478 से कालर ने जमीन को लेकर दो पक्षों मे विवाद के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया तथा दोनो पक्षों को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना के घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 हरिद्वारा सिंह, आरक्षी विश्वजीत यादव, हो0चा0 संजय चौधरी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना को0खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 34 वाहनो से 34200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 26-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 34 वाहनो से 34200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।