पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दाम और महंगाई पर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल !

संतकबीरनगर: ( आलमगीर ) देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के कारण आम जनमानस पर बोझ बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन में कई लोगों ने अपनी नौकरी गवां दी। ऐसे में लोगों का घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार ने पिछले कई दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इसको देखते हुए समाजवादीपार्टी, संत कबीर नगर की जिला-इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष गौहर अली के नेतृत्व में सरकार का विरोध-प्रदर्शन किया।
बढ़ते हुए पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि वापस लेने के लिए केंद्र व राज्य सरकार का विरोध किया। कोरोना के कारण लॉकडाउन में उद्योग धंधे बंद होने के बाद लोगों की नौकरी चली गई। उधर सरकार पिछले कई दिनों से पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है और लोगों के साथ अन्याय कर रही है।
सरकार अपने गड़बड़ाए बजट की भरपाई आम लोगों के ऊपर बोझ डालकर वसूलना चाहती है। सरकार अपने फैसले को वापस ले और पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी लाए।
जाये आम लोगों के जीवन में संकट उत्पन्न हो गया है वहीं ऐसे विपदा की घड़ी में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी करना उचित नहीं है, सरकार को ऐसे समय में आमजन का सहयोग करना चाहिए न कि उन पर और बोझ डालना। का क्या फायद जो जनता की समस्याओं को कम करने की बजाय उसे और बढ़ाए।
जारहा हैै
पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द से जल्द वापस लिए जाएं जिससे जनता को तत्काल राहत मिल सके।
इस मौके पर जिले के तमाम वरिष्ठ सपा नेता जयराम पाण्डेय, केडी यादव प्रदीप सिंह, रामा यादव और इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित