इटावा

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरों के गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी के माल सहित किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरों के गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी के माल सहित किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 22.06.2020 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भमृणशील रहकर कानून व्यवस्था सम्बन्धी कार्यवाही की जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कुछ अज्ञात व्यक्ति चोरी किए हुए माल को बेचने की फिराक में घूम रहे है सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बस स्टैण्ड तिराहे के पास से 02 व्यक्ति को पकड जिनके कब्जे से इन्वर्टर, बैटरा आदि माल बरामद हुआ।
अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुए माल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया उक्त माल उनके द्वारा पचराहा स्थित मेडिकल केयर यूनिट से चोरी किए गये थे जिनके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 338/20 धारा 380,411 भादवि पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुए माल के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्व मु0अ0सं0 338/20 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट बनाम हसन अली उर्फ चूहा व मु0अ0सं0 338/20 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट बनाम मो0 शकील अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- अली हसनउ र्फ चूहा पुत्र मो0 जीमल नि0 गाडीपुरा थाना कोतवाली
- मो0 शकील उर्फ मोटीवाला पुत्र इश्तियाक नि0 गाडीपुरा थाना कोतवाली
बरामदगी–
- 02 इन्वर्टर ( luminous व microtek )
- 01 एक्जास्ट पंखा
- 02 बैटरा
- 02 अवैध छुरी
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत