बस्ती।।
बहुओं पर अत्त्याचार करने वाला परिवार।।
पाँच लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकद्दमा दर्ज।।
बस्ती। महिला थाना में एक विवाहिता की तहरीर पर महिला थाना के द्वारा 498A,323,504,506,406 IPC व 3/4 DP Act के तहत बसखारी अम्बेडकरनगर निवासी पाँच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। महिला थाना पुलिस की माने तो पीड़िता सैयदा नाजिया खातून पत्नी सैयद शबाब अशरफ उर्फ शब्बू पुत्री सैयद अलाउद्दीन साकिन बाकर मंजिल तुरकहिया थाना कोतवाली बस्ती को
अभियुक्तगण द्वारा दहेज में पाँच लाख रूपये व चार पहिया वाहन वगैरह की माँग को लेकर वादिनी को प्रताड़ित करना मारना पीटना गाली गुप्ता देना व वादिनी का सारा सामान छीनकर घर से निकाल देना । पीड़िता की तहरीर 1.सैयद शबीब अशरफ उर्फ सैयद अहसन उर्फ शब्बू पुत्र स्व0 सैयद मुश्ताक अशरफ साकिन बसखारी थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर (पति)
2.सैयदा शबीना पत्नी सैयद फिरोज पानी वाले सा0 मो0 बडे काजीपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर (ननद)
3.सैयद खुदशिया पत्नी सैयद आमिर
4.सैयद सरफराज अशरफ उर्फ शम्मो पुत्र स्व0 सैयद मुश्ताक अशरफ
5.सैयद अयाज़ अशरफ उर्फ दानिश पुत्र स्व0 सैयद मुश्ताक अशरफ साकिनाना बसखारी थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर तलाश की जा रही है।
इस परिवार की बहुओं पर अत्त्याचार की कहानी लंबी है।
बहुओं ने पहले भी कई केस दर्ज करवाये है।।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।
- दवा-इलाज में खर्च रुपए 2.87 लाख के साथ 60 अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश
- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने फार्मासिस्ट संघ के बंद को दिया जोरदार समर्थन, उत्तर प्रदेश में लाखों मरीज प्रभावित
- डीएम द्वारा निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
- 20 मई 2026 को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायलय
- डीएम की अध्यक्षता में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक