इटावा

इटावा पुलिस द्वारा पूर्व में हुए झगड़े के संबंध में अपरहण करने वाले 03 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार ।
झगड़े के संबंध में अपरहण करने वाले 03 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 19.06.2020 को वादी विनोद कुमार पुत्र जनमेद सिहं द्वारा अपने भाई रिंकू को 04 व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर कार से अपहरण कर ले जाने के संबंध में थाना फ्रेण्डस कालोनी सूचना दी गयी थी वादी की तहरीर के आधार पर थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मु0अ0स0 331/2020 धारा 364 भादवि बनाम 05 नामजद अभियुक्त अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्डस कालोनी को तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपहर्त की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्डस कालोनी टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयासरत थे, कि अपहर्त अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर थाना फ्रेंड्स कालोनी पर पहुंच गया जिसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर बयान लिया गया तो पांचवा अभियुक्त के रूप में दीपक यादव नि0 सराय इलाही थाना बकेवर प्रकाश में आया । इसी क्रम में थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मु0अ0सं0 331/20 से संबंधित अपहरणकर्ता थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत चौपाला पुल के नीचे खडे होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं । सूचना के आधार पर थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां पर 05 व्यक्तियों को खडे हुए देखा जिन्हे आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकडने का प्रयास किया गया जिनमें से पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं 02 अभियुक्त रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से अपहरण करने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि अपहर्त रिकूं से पूर्व में हुए झगडे के कारण हम लोगों ने इसका अपहरण कर लिया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
- आशू पुत्र बलवीर निवासी सैफई थाना सैफई जनपद इटावा
- रवी पुत्र पप्पू निवासी नगला बल्देव थाना चौबिया जनपद इटावा
- दीपक यादव पुत्र अरविन्द निवासी सरायइलाही थाना बकेवर हाल पता 207 पैरामैडीकल कालोनी सैफई
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।