खुली बाजार दुकान दारो के खिले चेहरे

रिपोर्ट, मोहम्मद सादिक
संतकबीरनगर/ लोहरौली
ढाई महीने बाद आनलॉक-1 के चौथे दिन बृहस्पतिवार को जब एक साथ पूरा बाजार खुला तो सड़को पर काफी भीड़ दिखी, चिलचिलाती धूप व तपिस से बेफिक्र होकर लोग घरों से निकले तो बाजार में सामान्य दिनों की तरह ही खरीदारी करने में लोग मशगूल रहे। सिसवा दाख़िली मोड़ से लेकर लोहरौली बाजार इलाहाबाद बैंक तक का हाल पहले की तरह सामान्य दिखने लगा है दुधारा थाना क्षेत्र के अंर्तगत लोहरौली, दुधारा, पिपराबोरिंग, सहित कई बाजारों में काफी भीड़ रही। सब्जी व फल की दुकानों पर खरीददारी करते दिखे गर्मी ज्यादा होने के कारण सड़क पर चलना मुस्किल हो रहा था बचाव के लिए लोग छाता ,तौलिया, व गमछा का लोग सहारा ले रहे थे।
अधिकांश लोग मुंह पर मास्क बाधे हुये थे कुछ बिना मास्क के भी दिखाई दिये। छोटी व बड़ी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन होते हुए दिखाई दिया। अजहर हुसैन, वसीयत हुसैन, मु. मुबीन, बृजेश कुमार आदि दुकान दारों ने बताया कि धीरे धीरे व्यापार सामान्य हो रहा है शासन- प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।