सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन- भावी प्रधान प्रत्याशी शमशेर अहमद

रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देशव्यापी लाकडाउन के बाद दिये गये दिशानिर्देशों का पालन करना हर एक नागरिक का कर्तव्य है।
उक्त बातें सेमरियावां ब्लाक के गांव दुधारा के भावी प्रधान प्रत्याशी शमशेर अहमद उर्फ बबलू ने कहीं।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी से बचाव के लिए चिकित्सकों की सलाह पर अमल करें।
उन्होंने कहा कि अनलाक-1 में भी हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि हम सभी का नैतिक दायित्व है कि गरीबों, बेसहारों, दिहाड़ी मजदूरों की अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें।
उन्होंने प्रशासन से गांव को सैनेटाइज्ड कराये जाने की मांग की।