कबीर जन विकास वेलफेयर सोसायटी ने बुजुर्गों में वितरित किया आवश्यक सामग्री

रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर । जो माता पिता अपने बच्चों की परवरिश कर इस काबिल बनाते है कि अपने माता पिता,रिस्तेदारों गाँव,अपने क्षेत्र अपने देश का नाम रौशन करेंगे,हर मां बाप का सपना भी यहीं रहता है लेकिन जिला स्तर पर वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों को देख ऐसा लगता है कि दुनियां में इनका कोई नहीं है। यह एहसास
संतकबीरनगर जिले के वृद्धाआश्रम पर देखकर हुआ।
उक्त बातें जन विकास वेलफेयर सोसाइटी के जिम्मेदारों ने बताईंं। वैसे तो इन बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी वृद्धाआश्रम की है और आश्रम के लोग ये जिम्मेदारी बखूबी निभाते भी हैं ।
जन विकास वेलफेयर सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद तथा महासचिव सैयद फिरोज़ अशरफ ने बताया कि हम लोग कई बार आश्रम आकर बुजुर्गों को उनके इस्तेमाल के जरूरी सामान वितरित किये हैं। इसी क्रम में आज वृहस्पतिवार को भी कबीर जन विकास वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से वृद्धाआश्रम पहुँच कर हम लोगों ने बुजुर्गों को उनके जरूरियात के समान जैसे साबुन,कोलगेट, ब्रश,फल,आदि वितरित किये,एखलाक अहमद नद बताया कि अभी ये सिलसिला चलता रहेगा,इस दौरान फ़िरोज़ अशरफ,अहमद अज़हर खान,इसरार खान, अली अहमद, अली भाई, अरशद खान आदि लोग मौजूद रहे ।