लोहरौली से पकरी आराज़ी मार्ग बदहाल
रिपोर्टः मुहम्मद सादिक

लोहरौली, संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत लोहरौली बाजार से पकरी आराजी मार्ग मरम्मत व देखरेख के अभाव में बदहाली का शिकार है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बन्धित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
थाना दुधारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लोहरौली बाजार से जोड़ने वाला पकरी आराजी- मेलानखुर्द सम्पर्क मार्ग विभागीय जिम्मेदारों एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षात्मक रवैये के चलते सड़क पर बन आये गड्ढे राहगीरों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। क्षेत्र के गांव पकरी आराजी, कम्हरिया, मेलानखुर्द, कर्माखुद,आदि दर्जनों गांवों को लोहरौली बाज़ार से जोड़ता है।क्योंकि रोज लोहरौली बाज़ार के लिए सैकड़ों लोगो का आना जाना रहता है थोड़ी सी वर्षा होने पर भी गड्ढों में पानी भर जाता है ऐसे मे लोगों को काफी दिक्कतें सहनी पड़ती है।सड़क पे गड्ढों में ईंट डालकर चलाया जा रहा है। कुछ साल पहले लाखों की लागत से इस सम्पर्क मार्ग का निर्माण शासन द्वारा कराया गया था। जिससे लोगों में आस जगी थी कि अब सफर की दुश्वारियों से निजात मिलेगी लेकिन सम्बन्धित जिम्मेदारों की लापरवाही एवं उदासीनता के चलते क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्रवासी अफ़ज़ल हुसेन,जमालुद्दीन, सिराजुद्दीन,मोहम्मद यूसुफ,
अमित कुमार,समसाद अरसद हुसेन मोहम्मद अहमद आदि लोगो ने सासन प्रसासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई