जांच की लापरवाही पर जांच टीम के ऊपर मुख्य विकास अधिकारी ने लगाया दुरभिसंन्धि का आरोप
के के मिश्रा
सन्त कबीर नगर – ग्राम पंचायत उस्का खुर्द विकास खण्ड खलीलाबाद के श्री नंदलाल यादव द्वारा ग्राम पंचायत उस्का खुर्द के ग्राम प्रधान श्री मती नीलम के खिलाफ विकास निधि के पैसो का गमन व भ्रष्टाचार की संलिप्तता से सम्बंधित शिकायती पत्र की जांच मे हो रही ढीलवाही को लेकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जांच कमेटी अध्यक्ष ए आर ओ मंगल सिंह , मनोज कुमार सहायक अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग , जीतन राम अवर अभियंता आर इ डी खलीलाबाद को छै जून 2020 पत्रांक संख्या 418 के तहत उपरोक्त लोगो को इस निर्देश के साथ कि आप लोग अपनी तकनीकि आख्या पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे । साथ ही साथ जांच टीम के ऊपर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा है कि चार माह से लंबित प्रकरण का तकनीकि सत्यापन न देना यह बात सिद्ध होता है कि आप लोगो द्वारा ग्राम प्रधान से दुरभि संन्धि है जिससे आप लोगो द्वारा उसे बचाये जाने की चेष्टा की जा रही है । यदि ससमय जांच रिपोर्ट तकनीकि रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध नही करायी जाती है तो आप लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई करने के लिए सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित कर दी जायेगी ।