लाकडाउन में गरीब, मजदूरों का मसीहा बनकर सामने आते हैं युवा नेता प्रदीप सिसोदिया

गायों,बन्दरों के लिए कर रहे हैं भोजन की व्यवस्था
संतकबीरनगर: कुरैश अहमद सिद्दीकी- अपने जनपद के गरीब, असहाय, मजदूरों के लिए मसीहा साबित हो रहे सपा कोषाध्यक्ष व युवा समाजसेवी प्रदीप सिंह इनके जज्बे को सलाम करना चाहिए जिनका हाथ लोगों के मदद करने से नही रुक रहा है। कोई गरीब भूखा न सोए इसके लिए वह घर घर जाकर आवश्यक वस्तुएं गरीबों तक पंहुचा हरे हैं।इन्सानों की सेवा तो वे करते ही हैं, साथ ही बेजुबान बंदरों पशुओं की सेवा में वे सुबह से लेकर देर रात तक लगे रहते हैं। कोनी निवासी समाजसेवी प्रदीप सिसोदिया युवाओं टीम बनाकर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में गरीबों के घर घर जाकर उन्हें खाने पीने की आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा व चावल नगदी आदि मुहैया करा रहे हैं। बुधवार को भी प्रदीप सिसोदिया ने टीम बनाकर नगर के कई इलाकों में गरीब लोगों तक जरूरत का सामना पहुंचाया। परिवार के खाने पीने की चिंता को लेकर परेशान गरीब लोगों के चेहरे जरूरत का सामान पाते ही खुशी से खिल उठे। वहीं प्रदीप सिसोदिया ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि समाज के सक्षम व्यक्ति आगे आकर गरीबों की मदद करें जिससे किसी भी घर में कोई भूखा न सोए। इस आपदा के समय हमें एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए।