टिड्डी नियंत्रण हेतु निगरानी समिति की बैठक हुई संपन्न
ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
संतकबीरनगर। परवेज अख्तर

मंगलवार को ब्लॉक सभागार में टिड्डी नियंत्रण हेतु निगरानी समिति की बैठक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद की अध्यक्षता में सहायक विकास अधिकारी कृषि शिव प्रसाद वर्मा की पांच सदस्यीय टीम के साथ सम्पन्न हुई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि टिड्डियों का विशेष दल धीरे धीरे प्रदेश में आ रहा हैं किसानों की फसलें नुकसान न हो जिसके लिए प्रशासन सर्तक हो गया हैं उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं अगर टिड्डी दल आता हैं तो तत्काल इसकी सूचना ब्लॉक स्तर पर दे। ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने कहा कि टिड्डियों का विशेष दल करोड़ों की संख्या में होता हैं और इनका दल लगभग 4 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला होता है। यह कीड़े सभी प्रकार के हरे पत्तों पर आक्रमण करते हैं उन्होंने कहा अगर क्षेत्रीय किसानों के खेतो में इस तरह का कोई दल दिखे तो तत्काल ताली और थाली बजाकर इसकी सूचना मुझे दे प्रशासन ने इससे निपटने के लिए तैयारी कर ली हैं उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से टिड्डियों के दल से निपटने के लिए सर्तक रहने की अपील की हैं। इस मौके पर
टीएसी संजय कुमार प्रजापति, टीएसी बाल कृष्ण , शिव कुमार , राम दरश ,शेष मणि वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।