संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी
मारपीट के मामलो मे वांछित अभियुक्त अवैध कट्टा, कारतूस व गॉजा के साथ गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 146/20 धारा 323/452/384/504/506 भादवि व 3(1)(द)(ध) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट तथा मु0अ0सं0 149/20 धारा 147/452/323/504/506 भादवि व 3(1)(द)(ध) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता शिवकमल गुप्ता उर्फ शेरु पुत्र लालमन गुप्ता निवासी पिड़िया बाजार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को एक अदद देशी कट्टा, 02 अदद जिन्दा कारतूस व 1.650 किग्रा अवैध गॉजा के साथ गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 155/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व मु0अ0सं0 156/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 13 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1484 ने घायल को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1484 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 14191 से कालर ने दुर्घटना होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 02 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी जगदीश शरण, आरक्षी अनिरुद्ध प्रसाद, आरक्षी चालक राजीव सोनकर ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 44 वाहनो से 18100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 02-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 44 वाहनो से 18100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।