बस्ती न्यूज़
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसा लाल शाही में दबंगो का कहर।

पिछले कई वर्षों से परसा लाल शाही में रह रहे यादव परिवार को ही निशाना बना रहे दबंगो को वर्तमान SO वाल्टरगंज का भरपूर सहयोग मिल रहा।।
पहले भी ये so साहब अपनी कारगुजारियों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए है।
पता नही किस दबाव में आकर दबंगो के खिलाफ मामूली धारायें लगा कर उनको बचाने का प्रयास कर रहे।
पीड़ित गंगा राम के परिवार के सभी सदस्यों को दबंगो ने घर मे घुस कर तबियत से मारा और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित परिवार so वाल्टरगंज से खुद को बचाने की भीख मांगता रहा
लेकिन so साहब के कान में जूं तक नही रेंगी।।पीड़ित ने कई बार फ़ोन करके अपनी व्यथा साहब को बताने की कोशिश की परन्तु
उल्टा पीड़ित को ही मुक़दमे में फसाने की धमकी दी।
चोटिल पूरा परिवार आज जिला हॉस्पिटल बस्ती में भर्ती है।
पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया
इन जैसे भ्रष्ट अधिकारियों ने पुलिस की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रखा है।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।