बस्ती यूपी।।
कोरन्टीन युवक की हत्त्या।।

बस्ती। जिले के हरैया थाना क्षेत्र में क्वारन्टीन युवक की मामूली विवाद में खारखाए पड़ोसियों ने हत्या कर शव का हाथ बांध कर पेड़ पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
बस्ती हरैया थाना क्षेत्र के परसौड़ा निवासी 22 वर्षीय राजा बाबू पुत्र स्वर्गीय जगदंबा प्रसाद कुछ दिन पहले हैदराबाद से गाँव वापस आए थे। परिजनों द्वारा उन्हें 14 दिन के लिए गांव के बाहर स्थित मडई में क्वारन्टीन कर दिया। रविवार को सुबह मडई के बगल नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना हरैया थाने पर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए बस्ती भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर थाने पर पहुंच गए और मुकदमा दर्ज कराने के तहरीर दिया।
मृतक के भाई राजकुमार चौहान की तहरीर पर गांव के पांच लोगों राम नयन पुत्र रामबक्स रामजी पुत्र रामानंद,सुनील पुत्र मेहीलाल, फुरसत एवं जग्गी पुत्र गण अर्दली के विरुद्ध अपराध संख्या 113/ 2020 धारा 147, 149, 323, 506 एवं 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि राजा बाबू की हत्या के बाद हाथ पैर बांध कर शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस को दी तहरीर में राजकुमार ने बताया कि विगत 12 मई को राम नयन ने उसके भाई की पिटाई किया था।
आपसी सुलह समझौता के कारण उन्होंने थाने पर तहरीर नहीं दिया। ठीक दो दिन बाद 14 मई को उक्त पांचों लोग उन्हें व उनके भाई को मारापीटा जिसके बाद उन्होंने थाने पर तहरीर दिया था इंस्पेक्टर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 323,504,506, आईपीसी तथा 107/116 की कार्यवाही की गई थी।।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।