संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
02 बेटियों की हत्या के मामले मे पिता गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनॉक 24/25.05.2020 की रात्रि को थाना बेलहर कला पर नियुक्त उ0नि0 श्री सदरुल आलमीन को मुखबिर द्वारा 02 लड़कियो की हत्या की सूचना मिलने पर तत्काल हमराहीगण के साथ ग्राम बनेथू पहुचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल ईट घटना स्थल के पीछे झाड़ियो से बरामद किया गया । प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना बेलहर कला पर मु0अ0सं0 76/20 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1 – जैनुल आब्दीन पुत्र मसूद अहमद निवासी बनेथू थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर ।
अभियुक्त द्वारा पूंछताछ मे बताया गया कि उसकी पत्नी का तलाक डेढ़ वर्ष पहले हो गया था, दूसरी शादी मे बाधक होने के कारण दोनों बेटियों को खेलने के बहाने अपने निर्माणाधीन मकान मे अन्दर ले जाकर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण –
उ0नि0 सदरुल आलमीन, उ0नि0 रामसूरत, हे0का0 जय प्रकाश मिश्र, हे0का0 योगेन्द्र यादव ।