संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
अवैध नशीली गोली के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 210 अदद अवैध नशीली गोली (अल्प्राजोलम) के साथ एक अभियुक्त नाम पता सुरेन्द्र यादव पुत्र हजारी यादव निवासी गौरापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 311/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी 1492 ने लड़की को किया बरामद – पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 3937 से कालर ने एक लड़की के गुमशुदा होने की सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुचकर स्थानीय व्यक्तियो के सहयोग से लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया तथा इस सम्बन्ध मे थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर लड़की को बरामद कर उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी दिनेश प्रसाद, आरक्षी अमित वर्मा, हो0चा0 राजेश कुमार ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 57 वाहनो से 30200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 25-05-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 57 वाहनो से 30200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।