सेवा भारती सामाजिक आयाम के सम्पर्क प्रमुख ने ड्रोन कैमरे के सामने किया थर्मल स्कैनिंग!

गोरखपुर:- सेवा भारती सामाजिक आयाम के सम्पर्क प्रमुख योगेश पान्डेय एवं एनसीसी के पुर्व कैडेटो के सहयोग से मंशुर गंज से पिपराईच तक नहरो पर कार्य करने वाले श्रमिको को नया सवेरा का टीम बनाकर ड्रोन कैमरे के सामने लोगो का थर्मल स्कैनिग किया गया थर्मल स्कैनिंग करने के बाद उसकी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा सिंचाई खंड गोरखपुर को भेजी गयी।
वर्तमान समय में कोरोना महामारी के समय तमाम मजदुर बाहर से आकर गांव मे बेकार बैठकर अपना समय बिता रहे है ऐसे मे सिचाई खन्ड गोरखपुर के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा ने अपने जेई सुनील कुमार और मेठ हर्दया के माध्यम से एक दर्जन मजदुरो को कार्य पर लगाकर नहरो की सफाई के साथ ही बन्धो का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
जिसकी जानकारी होने पर सेवाभारती की टीम ने मौके पर जाकर वहां पर काम कर रहे मजदूरों को जागरुक किया तथा सहायक अभियन्ता के कार्यो की प्रशंशा कि और कहा की यह एक अच्छा प्रयास है। थर्मल सकैनिग से काफी लोग संतुष्ट नजर आये, श्रमिक टीम मे संगम सिंह, संजय सोनकर, अनन्त, राजू साहनी, राजेश गुप्ता मौके पर मौजूद थे।