उत्कृष्ट कार्यों से खुश होकर भोजपुरी अभिनेता ने साथी सेवा समिति के सदस्यों को दिया धन्यवाद!

कुशीनगर (गोबरही)देश में कोरोना वायरस के संकट की मार तो हर कोई झेल रहा लेकिन इस संकट की मार सें सबसें दुखी कोई हैं तो वह हैं शहरो में रहनें वालें बेघर मजदूर जिनकें सामनें यह कोरोना महामारी नें बड़ा संकट खड़ा कर दिया हैं समय के पहियें के सामनें ये मजदूर विवश हैं विवशता भी इस कदर की हजारो किलोमीटर पैदल व जान जोखिम में डालकर टृको पर बैठ कर सफर करना पड़ रहा इनकें दर्द को देख समाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग इनकी मदद को आगें आनें से गुरेज नही कर रहें हैं और भूखे प्यासे मजदूरों की मदद को आगे आकर बढ चढ़ कर हिस्सा लें रहें।
इसी कड़ी में 22 मई दिन शुक्रवार को मुजहना स्थित टोलपलाजा पर सुपरस्टार भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के पहल पर साथी सेवा समिति अहिरौली राजा के सदस्यो व युवाओं नें दिल्ली व बम्बई से आ रहें प्रवासी मजदुरो के लिए खाना नाश्ता पानी का इंतजाम कर इनको रोकर पानी व खानें का पैकेट पकड़ाई तो इनकी आंखे चमक उठी और खास तौर से बिहार के प्रवासी मजदूरों ने सुपरस्टार व भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह व समिति के लोगो को दिल सें धन्यबाद दियें।
वही मजदुरों का कहना हैं की अगर रास्ते में ये समाजिक लोग नही मिलतें तो खानें पानी के बेगैर ही भूख से मौत हो जाती मजदूरो को मदत कर रहें सुपरस्टार पवन सिंह ने दुरभाष से कहा कि समिति के सदस्यो को इस कार्य के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है कि कोई मजदूर भुखा नही रहे और कहा की मदत से जो अनुभूति मिल रही वह शब्दो में बया नही की जा सकती इसके लिए हम सभी समिति के सदस्यों को इस नेक काम के लिए दिल से धन्यवाद दे रहा हूँ और जीवन भर सभी सदस्यों का आभारी रहुंगा इस दौरान भाजपा नेता सुधीर राव, सत्यप्रकाश राव, राजकुमार मदेशिया, रबि यादव,जहांगीर खान, निखिल राव,अमित मदेशिया, पवन जयसवाल,राजाराम जयसवाल, अमित शर्मा,नितीश गोड, सदीप जयसवाल, लखन मदेशिया, चन्दन बर्मा, सोनू जयसवाल, छोटे बर्मा, नन्दन बर्मा, सिकंदर, सोनू गिरि, अजय जयसवाल मुरली जयसवाल,आदि लोग मौजूद थे।