बाराबंकी
सुहैल ख़ान
पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार रुपये के इनामिया शातिर अपराधी सोनू सिंह उर्फ राकेश सिंह को हैदरगढ़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित 01 अदद तमंचा 315 बोर व दो करातूस के साथ किया गिरफ्तार

थाना कमरौली जनपद अमेठी में पंजीकृत मु0अ0सं0-261/16 धारा 379/411 भादवि0 का विचाराधीन बन्दी सोनू सिंह उर्फ राकेश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सराय चन्देल थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को दिनांक 08.07.2019 को आरक्षी गोविन्द नारायण मिश्र व आरक्षी श्याम सुन्दर शुक्ल के साथ पेशी हेतु माननीय न्यायालय सीजेएम-16 जनपद सुलतानपुर ले गये थे। बाद पेशी जिला कारागार जनपद बाराबंकी में दाखिल करने हेतु उपरोक्त आरक्षियों द्वारा वापस लाया जा रहा था कि समय करीब 16.30 बजे लुघशंका करने के लिए बस से नीचे उतरा तथा आरक्षियों को चकमा देकर मारूति कार यूपी 32 एटी 5269 से फरार हो गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना हैदरगढ़ में प्रतिसार निरीक्षक जनपद बाराबंकी राजकुमार मिश्र की तहरीर पर मु0अ0सं0-238/19 धारा 222(1)/223/224/225(1)/216 भादवि पंजीकृत किया गया। था। अभियुक्त सोनू सिंह को भगाने में षडयन्त्र/सहयोग करने वाले मारूति कार यूपी 32 एटी 5269 के वाहन स्वामी अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र वशंबहादुर यादव निवासी ग्राम बैजनपुरवा मजरे सैदपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी (सोनू सिंह का साला), लालजी पाल पुत्र स्व0 मतई निवासी रतौलिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी (मारूति कार चालक) व आरती सिंह पत्नी सोनू सिंह उर्फ राकेश सिंह निवासी सराय चन्देल थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी(पत्नी) को दिनांक 09.07.2019 को गिरफ्तार किया गया था। बाराबंकी पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ राकेश सिंह की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर ने दिनांक 25.7.2019 को सूचना दी कि दिनांक 08.07.2019 को पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ राकेश सिंह चौबीसी रेलवे क्रासिंग रोड़ पर कमेला गांव की तरफ जाने वाले रोड़ पर शराब के ठेके पर चोरी की काली पल्सर से कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम जैसे ही शराब ठेके के पास पहुंची तो अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ राकेश सिंह ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया और हड़बड़ा कर गिर गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त को समय प्रातः 10:10 पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल यू0पी0 35 वाई 7529 व एक अदद तमंचा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु0अ0सं0 258/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 259 धारा 41/411 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
सोनू सिंह उर्फ राकेश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सराय चन्देल थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी। (25000/रुपये का इनामिया)
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 25.07.2019 को समय प्रातः 10:10 बजे, चौबीसी रेलेव क्रासिंग के पास थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल यू0पी0 35 वाई 7529 ।
- एक अदद तमंचा 315 बोर।
- दो अदद जिंदा कारतूस315 बोर।
विशेष
अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ राकेश सिंह निवासी सराय चन्देल थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसने कुछ दिन पहले अपनी जमीन बेची थी। उन पैसों से उसने अपने साले प्रदीप यादव पुत्र वशंबहादुर यादव निवासी ग्राम बैजनपुरवा मजरे सैदपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के नाम मारुती वैन यूपी 32 एटी 5269 खरीदी थी। अपनी पत्नी आरती सिंह तथा लालजी पाल पुत्र स्व0 मतई निवासी रतौलिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी (मारूति कार चालक)के साथ मिलकर पुलिस की अभिरक्षा से फरार होने का षड़यंत्र रचा था। इसी क्रम में दिनांक 08.07.2019 को सुलतानपुर पेशी से वापस आते समय थाना हैदरगढ़ क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा से अपने साथियों की मदद से फरार हो गया था। अभियुक्त ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है।
अपराधिक इतिहास
सोनू सिंह उर्फ राकेश कुमार सिंह पुत्र लल्लू सिंह नि0 सराय चन्देल थाना सुबेहा बाराबंकी। (25000/रुपये का इनामिया)
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
- 15/03 4/25 आर्म्स एक्ट गोसाईगंज लखनऊ
- 205/03 8/15 NDPS एक्ट गोसाईगंज लखनऊ
- NIL/03 41/411 भा0द0वि0 गोसाईगंज लखनऊ
- 162/03 379/411 भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 234/07 110 द0प्र0सं0 सुबेहा बाराबंकी
- 1010/08 457/380/411 भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 427/10 380/411 भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 589/10 457/380/411 भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 915/10 3 (1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट हैदरगढ़ बाराबंकी
- 261/15 379/411 भा0द0वि0 कमरौली अमेठी
- 161/16 394 भा0द0वि0 सुबेहा बाराबंकी
- 838/16 379/411 भा0द0वि0 पी0जी0आई0 लखनऊ
- 461/16 392/511 भा0द0वि0 पी0जी0आई0 लखनऊ
- 160/17 392/411 भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 385/17 174ए भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 62/17 174ए भा0द0वि0 सुबेहा बाराबंकी
- 331/18 379/411 भादवि लोनीकटरा बाराबंकी
- 40/19 379/411 भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 41/19 41/411/413 भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 42/19 41/411/413/419/420/467/468/471भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 238/19 222(1)/223/224/225(1)/216 भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
- 258/19 3/25 आर्म्स एक्ट हैदरगढ़ बाराबंकी
- 259/19 41/411 भा0द0वि0 हैदरगढ़ बाराबंकी
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
2- वरिष्ट उ0नि0 सुशील कुमार त्रिपाठी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
3- उ0नि0 तेज बहादुर सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
4- हे0का0प्रो0 मो0 हसनैन खान थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
5- का0 ध्रुवराज गौतम,का0 मो0 नसीम,का0 योगेश सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।