विश्व कल्याण सेवा के सदस्यों ने राहगीरों को कराया भोजन !

गोरखपुर व्यूरों :-शहरवासी अपने-अपने तरह से लाक डाउन में परेशान लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं, कोई राशन बांट रहा है तो कोई खाना,वही कोई मास्क बांट रहा है तो कहीं सैनिटाइजर शहर के सामाजिक संस्थाएं एवं धार्मिक संस्थाएं अलग-अलग तरह से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।
वहीं दूसरी तरफ विश्व कल्याण सेवा के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर इस सामाजिक कार्य में हिस्सा लिया है।बताते चलें कि जिले के माडापार में भूख और प्यास से व्याकुल राहगीरों को भोजन एवं पानी का उचित प्रबंध करा कर उनमें बांटी गई।बीते महीनों पहले भी विश्व कल्याण सेवा के सदस्यों ने इस कोरोना नामक भयंकर महामारी में अत्यधिक जरूरतमंद गरीब व असहाय परिवारों तक राशन वितरण और सब्जी वितरण का कार्य कर मानवता की मिसाल पेश की थी।आए दिन गांव ही नहीं बल्कि शहर में अपने मित्रों के सहयोग से कुछ चिन्हित गरीब एवं कंजर समुदाय के परिवारों को भी यह लोग गांव व शहर के लिए राशन भेजवाया करते रहते हैं। ताकि उन गरीब एवं असहाय लोगों की जीविका आसानी कुछ हफ्तों तक चल सके। विश्व कल्याण सेवा का यह भी लक्ष्य है कि जिस परिवार को सरकार की योजनाओ का लाभ नही मिल रहा हो। जिनकी वजह से उन परिवारों में भोजन का उचित प्रबंध नही हो पा रहा है, उन जरूरतमंद परिवारों तक अपनी क्षमतानुसार भोजन का उचित व्यवस्था कराना।
इस मानवता की मिसाल को पेश करने में पुलिसकर्मियों में एसआई राधेश्याम सेहरा, खोराबार कांस्टेबल सुनील सिंह के साथ विश्व कल्याण सेवा के सदस्यों में आदर्श पटेल बिट्टू वर्मा प्रवीण चौधरी दीपक चौधरी नितेश आदि इन सभी के योगदान से विश्व कल्याण सेवा अपने लक्ष्य को पूर्ण कर रही हैं।