मुम्बई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने 19 मई अपने शादी की 36वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर उन्हें फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी। वहीं मंगलवार को सालगिरह मनाते हुए अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर से जुड़ी अपनी यादों को याद किया। इसके बाद उन्होंने सुनीता कपूर के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए बेहद खास किस्से के बारे में बताया है।
अभिनेता अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी सुनीता से साथ अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को साधा करते हुए अनिल कपूर ने पोस्ट में लिखा, ‘कैसे 19 मई मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन बन गया।
मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज किया और उनसे पत्नी बनने के लिए पूछा। हमारी शादी बहुत टली क्योंकि मैं चाहता था कि मैं सुनीता का अच्छे से ख्याल रख सकूं जिसके वह लायक थी। मैं चाहता था कि कम से कम मैं उसके लिए एक घर खरीद सकूं और एक कुक रख सकूं’।
अनिल कपूर अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘कई दिक्कतों के बाद 19 मई को हमने शादी की। मुझे आज भी याद है जब मैं उनके घर में गया और दुल्हन को देखा तो वह हंस रही थीं। मेरी आंखों में आंसू आ गए, खुशी और बेचैनी के आंसू थे। हमारी शादी एक दिन की तैयारी में हुई थी। हमारी शादी बड़ी नहीं थी ना हम हनीमून पर गए थे जिसके लिए आज भी वह मुझे चिढ़ाती हैं लेकिन यह मेरी जिंदगी की सबसे शानदार चीज थी’।
अनिल कपूर ने अपने पोस्ट को खत्म करते हुए आगे लिखा, ‘मुझे लेकर कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि जल्दी शादी करना मेरे करियर के लिए खराब होगा, मगर मैं बस अपनी जिंदगी का एक भी दिन तुम्हारे बिना रहकर बर्बाद नहीं करना चाहता था। और चाहता था वो मेरे साथ रहे। हमारे लिए कभी भी ये करियर या प्यार नहीं था, हमारे लिए ये प्यार और करियर था। हमारे पास अभी भी बहुत कुछ है प्यार को एक साथ साझा करने के लिए, हमेशा के लिए’।
सोशल मीडिया अनिल कपूर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। फैंस के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्ल इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के लिए एक और पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी।
अनिल कपूर ने पोस्ट में लिखा, ‘इस एक लंबी प्रेम कहानी की शुरुआत है… 17 मई की रात, मैंने एक अहम फिल्म साइन की, जो मेरे करियर का बहुत बड़ा फैसला था और 18 मई को मैंने इससे भी बड़ा कदम उठाया।
मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज किय था और अपनी पत्नी बनने के लिए पूछा था। लोग एनिवर्सरी मनाते हैं, हम प्रपोजल भी मनाते हैं। और हम ख़ुद को यह भूलने नहीं देते कि उपकार मानने के लिए हमारे पास इतना कुछ है’।