मानवीय संवेदना के पक्ष में नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा हमारे आसपास ना रह जाए कोई भूखा !

संतकबीरनगर (आलमगीर ) लाकडाउन लगने के बाद लगातार मानवीय पथ पर तत्पर रहे श्याम सुंदर वर्मा इसी कड़ी में आज गोला बाजार स्थित स्टाल लगाकर राहगीरों और मजदूरों की मदद में नजर आए श्याम सुंदर का मानना है कि इस आपदा की स्थिति में हम समाज में एक नई छाप छोड़े
जिसे समाज और देश का हित समाहित हो। हमारा मानना है कि समाज में अगर कोई विशेष वर्ग पीड़ित है या भूखा है तो यह हमारे लिए चिंता का विषय है जब देश आपात स्थिति से गुजर रहा हो तो ऐसी चीजों को नजरअंदाज करना बिलकुल स्वाभाविक नहीं माना जाएगा इसलिए हम लगातार तत्पर हैं और गरीबों के आस पास पड़ोस के लोगों को उनकी मदद कर राष्ट्र की मदद करने के बराबर है। श्याम सुंदर वर्मा चेयरमैन खलीलाबाद