डा•अजी़म,एहतेशाम चौधरी ने रोजा रखकर प्रवासी मजदूरों को कराया जलपान!
रिपोर्ट अतहरूल बारी
गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य है – डा•अजी़म
संतकबीरनगर / सेमरियांवा

अपने परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली, मुम्बई, बंगलोर आदि जगहों पर जाकर लाखो लोग अपनी जीविका चलाते रहे है। लेकिन इस बार लाखो लोगो को इस बार कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा संकट में डाल दिया है। लॉक डाउन लगने के बाद से ही किसी भी तरह से अपने जीवन का निर्वाह कामगार लोगो ने किया लेकिन धीरे धीरे उनके सब्र का बांध टूट गया और अब लाखो मजदूरों ने अपने घर में पलायन करना प्रारंभ कर दिया। कही कही परशासन व प्रशासन से मदद न मिलने पर खुद ही अपने सफर को प्रारम्भ कर दिया। जिसे जैसे भी मिला और चल दिया। भूखे प्यासे अपनी मंजिल को चल दिये। इसी सफर में समाजसेवी, एहतेशाम चौधरी,डा•अजीम और उनकी पूरी टीम ने आज नेशनल हाइवे बस्ती में रोजा रखकर प्रवासी मजदूरों को जलपान कराया और फल भी वितरण किया।सामाजिक लोगो आदि ने बढ़कर इन कामगार,मजदूर को सहायता कर रहे है। जिससे इनके सफर को थोड़ी सी भूख प्यास आदि से राहत मिल रही है। फिर भी दुश्वारियों से भरा सफर में हर कदम बढ़ाते हुए जा रहे है।
युवा समाज सेवी एहतेशाम चौधरी, स्टार हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ अजीम और उनकी पूरी टीम ने
इन प्रवासी कामगार लोगो मे फल, बिस्किट एवं पानी आदि जलपान का वितरण किया गया। जिससे इनकी क्षुधा को थोड़ी सी शांति प्राप्त हुई। इस अवसर पर समाज सेवी एहतेशाम चौधरी ने बताया कि इस वैश्विक महामारी ने देश को काफी प्रभावित किया है। जिससे प्रशासन भी पूरी तन्मयता से इस महामारी के खिलाफ लड़ रहा है। सभी को मिलजुल कर इस कोरोना महामारी की लड़ाई को लड़ना होगा। जिससे कोई भी वर्ग को यह परेशानी ज्यादा दिन तक न झेलना पड़े। स्टार हास्पिटल की टीम की कोशिश है की कोई भी प्रवासी मजदूर भूखा ना रह जाए। इनके द्वारा दिये जा रहे जलपान से कामगार प्रवासियों ने खुशी व्यक्त किया। इस अवसर पर स्टार हास्पिटल के डायरेक्टर डा•अजी़म खान एहतेशाम चौधरी नसीम खान उपेंद्र मौर्य नदीम राहुल डा•शामीम सफि़उज्जमा स्टार हास्पिटल की पूरी टीम ने जलपान वितरण में सहयोग दिया।