लॉक डाउन के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देगा टाइम नियर हॉस्पिटल!
गोरखपुर।लॉक डाउन के चलते ज्यादातर लोग इलाज के लिए अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। कोरोना के चलते वैसे ही अस्पतालों में आम मरीजों को संक्रमण का खतरा है। इसको देखते हुए गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम शुक्ला के अभिनव पहल से महाविद्यालय की छात्राओं , शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के लिये शहर के टाइम नियर हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक व यूपी रत्न से सम्मानित लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ शशिकांत दीक्षित (एमबीबीएस एमएस) व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीलम दीक्षित से निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के लिये आग्रह किया गया जिसे चिकित्सकों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। महाविद्यालय के प्राचार्या डा पूनम शुक्ला ने बताया कि अब प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक डॉ शशिकांत दीक्षित( मोबाइल 7007150339) तथा डॉ नीलम दीक्षित (8948021718) से सम्पर्क कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है।