सभी क्वांरटीन सेंटर कराए जाएंगे खाली!
गोरखपुर व्यूरों । जिले के सभी क्वारंटीन सेंटर खाली कराए जाएंगे। वहां रह रहे लोगों को उनके घर पर ही होम क्वारंटीन किया जाएगा। संबंधित के घर के बाहर क्वारंटीन संबंधी पोस्टर भी लगाए जाएंगे। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने इस संबंध में आज गुरुवार को सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए ! उन्होंने कहा कि अगर कोई बीमार है या फिर उसमें संक्रमण के लक्षण दिखे तो ही उसे क्वांरटीन सेंटर में रोका जाए अन्यथा सभी को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद घर भेज दिया जाए। आगे उन्होंने कहा कि होम क्वारंटीन किए जाने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति बार-बार बाहर निकलता है तो उसे भी क्वारंटीन सेंटर पर रखा जाए।डीएम ने सभी एसडीएम को यह भी निर्देश दिया है कि क्वारंटीन सेंटर से जिन्हें होम क्वारंटीन किया जाए, उन सभी को घर पर ही राशन उपलब्ध करा दिया जाए। समय-समय पर संबंधित के घर मेडिकल टीम भेजकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराते रहें!