सम्मानित हुए समाजसेवी राजू रंजन यादव!

संतकबीरनगर:- समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के नाम पर समाजसेवी राजू रंजन यादव फिर सम्मानित हुए हैं। उन्हें राइजिंग वेलफेयर सोसायटी ने ये सम्मान कोरोना संकट काल मे लोगो की मदद के नाम पर दिया है। समाजसेवी राजू रंजन यादव को पुनः सम्मान मिलने के बाद उनके चाहने वालों ने उन्हें दूरभाष पर बधाई देते हुए उनकी हौसलाअफजाई की है।
गौरतलब हो कि पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर राजू रंजन यादव स्वयं भी एक एनजीओ चलाते है। ISO प्रमाणित गैर सरकारी संगठन संतकबीर सेवा समिति के अध्यक्ष राजू रंजन यादव को इसके पहले भी उनके बेहतर सामाजिक कार्यों के चलते कई संस्थाओं और संगठनों ने उन्हें सम्मानित करने का काम किया है।