बिना ई पास खुलें दुकान कराये गये बंद!
गोरखपुर व्यूरों। जिलाधिकारी द्वारा लॉक डाउन के दौरान सामाजिक दूरी बनाते हुए व कुछ शर्तों के आधार पर मोबाइल सहित अन्य दुकानों को नोडल अधिकारी के यहां से ई पास लेकर अपनी अपनी दुकान खोलने का आदेश दिया गया था लेकिन कुछ दुकानदार बिना ई पास लिए ही अपनी दुकानें खोलकर नियम का उल्लंघन करते पाये गये जिस पर बिना ई पास वाली दुकानों को बंद करा दिया गया वही ई पास वाली दुकानों को सामाजिक दूरी और सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई! इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पहले ई पास बनवा ले उसके बाद दुकान खोलें कोई दिक्कत नहीं आयेगी!