शिक्षण कार्य के साथ मानवता कार्य मे भी आगे : आशुतोष पांडेय
संवाददाता, गोरखपुर।
कोरोना नामक महामारी सम्पूर्ण विश्व मे बेहद तीव्र वेग से प्रसारित हो रहा है, वर्तमान में पूरी दुनिया इस आपदा से लड़ रही हैं, सम्पूर्ण भारत में लॉक डाउन चल रहा है, बहुत से समाज सेवी संस्थान धार्मिक संस्थान अपने-अपने तरीके से लोगो की सेवा में आगे बढ़े है, तो वही इस पुनीत कार्य मे लोगो ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया है।
ऐसे में गोरखपुर से 50 km दूर हाटा बाजार के आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के सहायक अध्यापक और सरस्वती क्लासेस हाटा बाजार के संस्थापक/प्रबंधक मानवता के इस कार्य में बढ़-चढ़ के सहभागिता कर रहे हैं। इस युवा अध्यापक ने हाटा बाजार और बड़हलगंज बाजार में अपनी संज्ञान में तमाम जरूरतमंद परिवार को चिन्हित कर के खाद्य सामग्री और सब्जी पहुंचा रहे हैं और मानवता की मिशाल पेश कर रहे हैं,
एक अध्यापक होने के नाते बच्चो की शिक्षा में दुविधा न हो इसके उन्होंने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज हाटा बाजार और सरस्वती क्लासेस हाटा बाजार में ऑनलाइन क्लास भी चला रहे हैं। इस प्रक्रिया में उनकी टीम उनका सहयोग कर रही हैं, बच्चो को प्रत्येक विषय का ऑनलाइन क्लास इनके व इनके टीम द्वारा चलाया जा रहा है। टीम में प्रमुख रूप से धनन्जय यादव, विवेक मिश्रा, अमन उपाध्याय, सोनल शाही, सर्वेश दुबे और निखिल गुप्ता का सहयोग मिल रहा है।