मेडिकल स्टाफ इस महामारी में देवदूत के समान हैं !

गोरखपुर / पिपरौली
कोरोना जैसी महामारी में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका निश्चित रूप से किसी देवदूत से कम नहीं है,अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात जनता की सेवा में लगे रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी का सम्मान करना किसी इबादत से कम नहीं है।उपरोक्त बाते समाज सेवी डाक्टर शिव शंकर पाण्डेय ने कही।वे वृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली के स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित करते हुए कही। डॉ शिवशंकर पाण्डेय एवं टीम ने पूरे मेडिकल स्टाफ को मास्क,सैनिटाइजर,सर्जिकल कैप,सर्जिकल शू कवर इत्यादि प्रदान किया।उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर आज कोरोना रूपी कहर से जंग जीतेंगे।
हम सभी को मिलकर कोरोना से जंग में लड़ने वाले हर वीर का हृदय से सम्मान करना है।
इस मौके पर सी एच् सी पर कार्यरत मुंशीलाल गुप्ता,राघवेन्द्र पांडेय एवं अन्य स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
डॉ शिवशंकर पाण्डेय की टीम में रत्नेश पाण्डेय, राजकुमार यादव,राजू कुमार मौर्य आदि उपस्थित थे।