संतकबीरनगर
जितेन्दर चौधरी
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3311 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 3311 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 0024 से कालर ने एक व्यक्ति द्वारा किसी व्यक्ति को जान से मारने का प्रयास करने के सम्बन्ध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया तथा प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी नरसिंह यादव, हो0चा0 राजेश कुमार ।