संतकबीरनगर
जितेन्दर चौधरी

वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के बचाव हेतु भारत सरकार द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन के दृष्टिगत आज दिनांक 15.04.2020 को क्षेत्राधिकारी मेहदावल गयादत्त मिश्र व थाना प्रभारी थाना बखिरा धर्मेन्द्र सिंह द्वारा मय पुलिस बल व पीएसी बल के साथ कस्बा बखिरा में पैदल गश्त कर लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व लोगों को घरों मे रहने की अपील की जा रही थी । गश्त के दौरान कस्बा बखिरा मे नगरवासियों द्वारा अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा कर उनके मनोबल को बढ़ाया गया ।