संतकबीरनगर
जितेन्दर चौधरी
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1484 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1484 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 1244 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी सुदामा प्रसाद, आरक्षी जितेन्द्र सिंह, हो0चा0 शेख अब्दुल्ला ।