
इटावा– आज दिनांक 14.04.2020 को कोरोनावायरस की रोकथाम एवं बचाव हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के आदेशानुसार इटावा पुलिस द्वारा पीपीई किट पहनकर मॉक ड्रिल किया गया जिससे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस द्वारा कोरोना वायरस से स्वयं एवं लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके साथ ही जनपद के विभिन्न थानों पर कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया गया।