क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों में राशन वितरण

चौरी चौरा गोरखपुर :-चौरी चौरा विधानसभा के विधायक संगीता यादव द्वारा लॉक डाउन के समय में गरीब असहाय मजदूर लोगों को विभिन्न ग्राम सभाओं में डेढ़ सौ से अधिक लोगों को राशन वितरण किया गया। जिसमें विधायक द्वारा निरंतर यही प्रयास किया जा रहा है कि चौरी चौरा विधानसभा की कोई भी जनता भूखा न सोए! इसी प्रयास में वह दिन-रात लगातार क्षेत्र में इस महामारी में भी अपने कार्य का निर्वाहन कर रही हैं । उनके द्वारा ग्रामसभा महादेवा जंगल, जंगल रसूलपुर नंबर 1, नई बाजार , आमघाट, गोबरौल, बरही , बघार, फुलवरिया, डुमरी, गांव इत्यादि ग्राम सभाओं में राशन वह मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुग्रीव तिवारी, चन्दन मिश्रा, सोनी चौरसिया, परशुराम गुप्ता, सुरेंद्र सिंह , नंदलाल मौर्या, ओम प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे!