एसपी साउथ ने धर्मगुरुओं के साथ की मीटिंग!

गोरखपुर व्यूरों :- पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने दक्षिणांचल थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस के संबंध में क्षेत्र के धर्म गुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों की मीटिंग की व कोरोना वायरस रोकथाम हेतु उचित दिशा निर्देश से अवगत कराया गया ! तत्पश्चात 105 लंच पैकेट ग्राम कुरहरी में गरीब व असहाय लोगो तथा ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदुरो को वितरित करते हुए लाक डाउन ड्यूटी बैरियर कुरी बाजार व लाकडाउन ड्यूटी बैरियर कम्हरिया घाट को चेक किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए!
विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश व प्रदेश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए सरकार जहां कार्य कर रही है वही पुलिस के जवान भी लॉक डाउन का पालन कराने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह अपने घरों में रहे । सोशल डिस्टेंस का पालन करें । हाथ को साबुन व सैनिटाइजर से साफ करते रहे। इस बीमारी से बचने का यही एक उपाय है श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अगर आपके गांव में कोई बाहरी व्यक्ति आया हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि उसे 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जा सके।