सूर्या एकेडमी के बच्चों को पर्यावरण के प्रति किया जागरुक
संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट : अर्जुन यादव

संतकबीरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी के बच्चों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा व जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं प्रबन्ध निर्देशिका सविता चतुर्वेदी द्वारा छात्र-छात्राओं के इस बेहतर प्रयास की काफी सराहना करते हुए,छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।वहीं उपस्थित लोगों से पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपील भी कि गयी। प्रबन्ध समिति द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपड़ भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा व जल संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी को लेनी होगी, जिससे कि आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर व सुरक्षीत भविष्य मिल सके।