बस्ती यूपी
हॉट स्पॉट पर बड़ी लापरवाही

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के तुरकहिया निवासी हसनैन की कोरोना पॉजीटिव से कुछ दिन पहले मृत्यु और उसके सम्पर्क में आने वालो के कोरोना इफेक्टिव होने के बाद बस्ती को उन उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में इंगित गया जहाँ आज जिले के हॉट स्पॉट अभी 12 बजे सील कर दिए गए पर हॉट स्पॉट वाले स्पॉट जैसे तुरकहिया , कंचनटोला में न तो सेनेटाइजर की सुविधा उपलब्ध हो सकी न ही मास्क की ।
ऐसे में किसी समाज सेवी और न ही सरकार ने अपनी सेवा दी । बिना मास्क के लोग आ -जा रहे है ।
सवाल ये उठता है कि क्या घोषणाएं करने मात्र से हम इस महामारी से निज़ात पा लेंगे या कुछ जगहों पर ये सुविद्याएँ उपलब्ध करवा कर मात्र फ़ोटो खिचवाकर अपना गुणगान करेंगे। जबकि लाखों के मास्क और सेनेटाइजर लाने का दावा किया गया।
ऐसी संवेदनशील स्पॉट की सुध कब और कौन लेगा।
रिपोर्ट::
डॉ सिम्मी भाटिया
बस्ती यूपी