हमारी कोशिश है कि किसी के घर का चूल्हा ना बुझे-अभिजीत सिंह !

गोरखपुर व्यूरों। वैश्विक आपदा की घड़ी में उन गैस एजेंसी के हॉकरों का भी हमें धन्यवाद करना चाहिए जो अपनी परवाह किए बिना लोगों के घर गैस सिलेंडर पहुंचा रहे हैं और लोगों के घर चूलहा जल पा रहा है ऐसे हॉकरों को भी सलाम करना चाहिए। देश में फैले कोरोना के संक्रमण के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं तो वही एजेंसी संचालक भी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन कर रहे हैं लोगों के घर तक घरेलू सिलेंडर पहुंचे जिसको लेकर एजेंसी संचालक अपने हॉकरों का अनुनय विनय कर उन्हें बुला रहे हैं और लोगों के घर आपूर्ति को किसी हाल में बंद ना होने दे रहे हैं!