रोती बिलखती बुज़ुर्ग महिला की सिटी मजिस्ट्रेट ने की मदद!

गोरखपुर व्यूरों :- लॉक डाउन के बीच प्रशासन यूँ तो तमाम कोशिशें कर रहा है की जरूरतमंदों की कमी पूरी करने की लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि अभी भी तमाम लोगों के लिए 2 वक़्त की रोटी का इंतज़ाम करना मुश्किल है! मंगलवार को यूँ हुआ कि काली मंदिर से असुरन से जाने वाली सड़क पर बुज़ुर्ग महिला रोती दिखाई दी इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव उधर से गुजर रहे थे
उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और महिला के पास पहुँचे पूछने पर पता चला कि उसके पास खाने को कुछ नहीं है. उसका फोन तक किसी ने चुरा लिया है ! उसकी परेशानी जानने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत 2 हज़ार रुपए के साथ अपनी गाड़ी से रोजमर्रा की चीजों का पैकेट उस महिला को दिया!