मंडलायुक्त डीएम एसएसपी कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु आम जनमानस को किया जागरूक

गोरखपुर व्यूरों। कोरोना वायरस महामारी के बचाव हेतु वरिष्ठ अधिकारी जनपद वासियों से मोहल्ले मोहल्ले जाकर जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं कि आप लोग अपने अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए लाक डाउन का पालन करें जिससे कोरोना वायरस महामारी से बचा जा सके ! इस दौरान मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके तिवारी शहर के विभिन्न मुहल्लों खूनीपुर बक्सीपुर इस्माइलपुर घंटाघर नखास चौक पांडेहाता बेतियाहाता में आम जनता को भ्रमण करते हुए जागरूक करने का कार्य किया ।